नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा द्वारा आज आईएमए हॉल में बैडमिंटन, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए मेरठ की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी एवं सचिव डॉ. विकास गुप्ता द्वारा किया गया।
स्पोर्ट्स सचिव डॉ. विजय सिंह की देखरेख में आयोजित इस खेल महोत्सव में लगभग 70 चिकित्सकों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा दिन आईएमए हॉल खेल भावना और उत्साह से गूंजता रहा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
पुरुष सिंगल्स -
• 70+ आयु वर्ग: डॉ. ए एस जग्गी - गोल्ड🥇, डॉ. मेजर के गोपाल - सिल्वर🥈
• 60-70 आयु वर्ग: डॉ. शिशिर जैन - गोल्ड🥇, डॉ. अनिल अरोड़ा - सिल्वर🥈
• 50-60 आयु वर्ग: डॉ. मनीष जैन - गोल्ड🥇, डॉ. अजय गुप्ता - सिल्वर🥈
• 50 से कम आयु वर्ग: डॉ. रिद्धिवर्धन - गोल्ड🥇, डॉ. मितुल जैन - सिल्वर🥈
पुरुष डबल्स -
• 50+ आयु वर्ग: डॉ. मनीष जैन + डॉ. अजय गुप्ता - गोल्ड🥇, डॉ. आशु मित्तल + डॉ. मेजर के गोपाल - सिल्वर🥈
• 50 से कम आयु वर्ग: डॉ. रिद्धिवर्धन + डॉ. मितुल जैन - गोल्ड🥇, डॉ. सौरभ अग्रवाल + डॉ. आदित्य - सिल्वर🥈
महिला सिंगल्स -
• 50+ आयु वर्ग: डॉ. मीना भाटिया - गोल्ड🥇, डॉ. मंजुला लखनपाल - सिल्वर🥈
• 50 से कम आयु वर्ग: डॉ. कोमल तयाल - गोल्ड🥇, डॉ. एकता अग्रवाल - सिल्वर🥈
महिला डबल्स -
डॉ. मंजुला लखनपाल + डॉ. शिखा सेठ - गोल्ड🥇, डॉ. मीना भाटिया + डॉ. एकता अग्रवाल - सिल्वर🥈
मिक्स्ड डबल्स -
डॉ. रिद्धिवर्धन + डॉ. निधि अग्रवाल - गोल्ड🥇, डॉ. ए एस जग्गी + डॉ. मीना भाटिया - सिल्वर🥈
बच्चों का बैडमिंटन इवेंट -
सात्विक गर्ग - गोल्ड🥇, अंश राठौर - सिल्वर🥈
शतरंज (Chess) प्रतियोगिता -
अंश राठौर - गोल्ड🥇, समक्ष त्यागी - सिल्वर🥈, लक्ष्य त्यागी - ब्रॉन्ज़🥉
कैरम प्रतियोगिता -
• पुरुष वर्ग: डॉ. सौरभ अग्रवाल - गोल्ड🥇, डॉ. प्रणव - सिल्वर🥈
• बच्चों का वर्ग: दर्शिका - गोल्ड🥇, अथर्व - सिल्वर🥈, खुशी - ब्रॉन्ज़🥉
कार्यक्रम के अंत में आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन चिकित्सकों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।
No comments:
Post a Comment