Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

शॉप्रिक्स मॉल में जूनियर सनी देओल ने लूटा दर्शकों का दिल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेब सिनेमा में फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज के अवसर पर टीवी कलाकार जूनियर सनी देओल ने फिल्म देखने आए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।


इस दौरान जूनियर सनी देओल ने फिल्म के चर्चित डायलॉग "इरादा तो नहीं पर ऐतराज भी नहीं" और "मां एक मजहब है, बच्चों की जुबान से पहला शब्द मां होता है" को अपने अंदाज में बोलकर खूब वाहवाही लूटी। उनके डायलॉग पर दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जूनियर सनी देओल ने दर्शकों के साथ "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे भी लगाए। फिल्म देखने आए सभी दर्शकों का मुंह मीठा कराते हुए जूनियर सनी देओल व उनके साथी कलाकारों ने लड्डू खिलाए। दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर साथी कलाकार राजीव शर्मा, एडवोकेट अनुरोध चौहान, इस्लामुद्दीन, बादल, सुनील, सनी रवि कुमार, जूनियर सोनू निगम, आलोक सहित कई कलाकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here