Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 16, 2026

परीक्षितगढ़ में हरियाली तीज मेले का विशाल आयोजन, रैंसी बनी तीज क्वीन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति एवं नगर पंचायत के तत्वावधान में गंधारी सरोवर प्रांगण में हरियाली तीज मेले का विशाल आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काटकर और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

समिति अध्यक्ष पूनम रुहेेला ने कहा कि नारी शक्ति को संगठित और आत्मनिर्भर बनाने तथा परीक्षितगढ़ को पर्यटन नगरी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टीम तेजस्विनी भी देश में इतिहास रच रही है और बेटियां सुरक्षित हो रही हैं। प्रतियोगिता में रैंसी तीज क्वीन बनीं, हितैषी बंसल को तीज गर्ल और अंजली वर्मा को द्वितीय तीज गर्ल चुना गया। सभी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवती प्रजापति ने की और संचालन टीम तेजस्विनी नारी परिषद की अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति से आरती यादव, अंजली, मोहिनी वर्मा, रिंकू सिंह, रितु गौतम, पारुल वर्मा, वर्षा, संतराम सैनी, नंदकिशोर पप्पू, सभासद आदेश गुर्जर, विकल नागर, कमलकांत सिंघल, शौकीन ठेकेदार, हेम कुमार, कविता चौधरी, कृष्ण चौधरी, संदीप जाटव, लोकेश गर्ग, जितेंद्र चौधरी, आर्यंत, जयवीर त्यागी, आशु सैफी सहित पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत कर्मियों और मिशन शक्ति टीम का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here