Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 16, 2026

पसवाड़ा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, हरि कुमार ने जीता प्रथम पुरस्कार





रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम पसवाड़ा में दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि यतेंद्र शर्मा रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरि कुमार ने प्राप्त किया, जिन्हें 4100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद शर्मा ने किया। इस मौके पर संदीप मलिक, राजेश शर्मा, सुधीर मलिक, जसवीर, भारत वीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्राम माछरा से प्रमोद शर्मा, दीपक फौजी, रोहित शर्मा, राजन कुमार, कुलदीप शर्मा, जोशील त्यागी सहित कई लोग उपस्थित रहे। यतेंद्र शर्मा ने आयोजकों का स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here