Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 13, 2026

आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरमैन से की मुलाकात

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरमैन एस मुनव्वरी बेगम से नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और बुके देकर उनका सम्मान किया।


इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तुलसी का एक पौधा भेंट किया। काज़ी शादाब ने मुनव्वरी बेगम को अगले महीने मेरठ में होने वाले कौमी एकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता फिरोज हबीब अंसारी, शाहनवाज़ खान, दानिश वारसी, मुख़्तार आलम, गुलफाम हसन, दिलदार सैफी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here