Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 13, 2026

15 दिन में हटेंगे निष्क्रिय पदाधिकारी हटेंगे: अरविंद पाल



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस सेवादल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरविंद पाल ने अपने मेरठ प्रवास के दौरान पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी के कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों से संवाद किया।


इस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर व अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और बुके देकर प्रभारी अरविंद पाल का स्वागत किया। संवाद के दौरान अरविंद पाल ने 15 दिन की समय सीमा देकर जिला व ब्लॉक कमेटी का गठन पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल सदस्यता अभियान रोक दिया गया है और नए निर्देश मिलने पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। इस अवसर पर पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, प्रदेश महासचिव अनिल प्रेमी, इकराम चौधरी, सरताज चौधरी, राहत अली, मुस्तकीम, ओम प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here