Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

सीसीएसयू के इतिहास विभाग में मनाया गया विभाजन विधि का स्मृति दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग व साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में इतिहास विभाग के सांस्कृतिक धरोहर व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय मे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन की त्रासदी से संबंधित एक ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला जी ने रिबन खोल कर किया। 


इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय इतिहास से जुड़ी इतनी गहरी जानकारियां और शोध कार्य इतिहास विभाग के शिक्षक शोधार्थी कर रहे हैं इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जानकारी को सामान्य व्यक्ति तक पहुंचना भी हमारा परम कर्तव्य है विशेष कर विश्वविद्यालय कैंपस के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच छोटी-छोटी फिल्म बनाकर इतिहास से संबंधित इस सच को पहुंचना आवश्यक भी है और पहुंचना चाहिए। मुझे विश्वास है कि इतिहास विभाग इस कार्य को करेगा। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने भी चित्र प्रदर्शनी को वर्तमान में सभी के लिए प्रेरक और आवश्यक बताया। वित्त अधिकारी रमेश चंद्र ने विभाजन से जुड़े दर्दनाक घटनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी की सराहना की। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि इतिहास विभाग माननीय कुलपति जी के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं और इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। 


इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र ,विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा प्रोफेसर विघ्नेश कुमार, प्रो ए वी कौर ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक डा कुलदीप कुमार त्यागी ने संचालन किया।इस अवसर पर डा योगेश कुमार, डा मनीषा त्यागी,डा शालिनी, प्रज्ञा पौरुष कुमार, परिधि, विधि, अभिनव कुमार, सौम्या,बिनिश शाह,रितिका सिंह, कुशगीरी जोगिंदर सिंह शैलेंद्र कुमार दीपक लोकेश शर्मा अभिषेक धर्मेंद्र अभिषेक हिमांशु आदि का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से प्रोफेसर अलका तिवारी डॉ विवेक त्यागी धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here