नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने निगम और सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास मेरठ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को झंडे वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो प्रदान किए। उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने भारतीय सेना की प्रशंसा की और कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के परिवारों और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया। इस दौरान कर्नल अमित सिंह, कमांडर उमा महेश्वर चंद, सहायक महाप्रबंधक (विधि एवं अनुबंध) और कप्तान अनिल कुमार गुप्ता, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने भी सभा को संबोधित किया।

No comments:
Post a Comment