• देश भर के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक जुटेंगे और करेंगे विद्यार्थियों से संवाद
प्रो. पवित्र श्रीवास्तव
नित्य संदेश, भोपाल। गुरुवार, दिनांक 13 अगस्त 2026 , माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में सोमवार, दिनांक 17 अगस्त 2026 को इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी (INS), मुंबई, द्वारा देश में परमाणु ऊर्जा के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके लाभकारी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश भर के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करना है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पवित्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में INS मुंबई के वरिष्ठ सदस्य और देश के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक शामिल होंगे। इनमें शामिल हैं: विजय कुमार मनचंदा (पूर्व विशिष्ट वैज्ञानिक, BARC और INS अध्यक्ष); ऋषिकेश मिश्रा (सेवानिवृत्त एसोसिएट डायरेक्टर और उत्कृष्ट वैज्ञानिक); अनादि कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त एसोसिएट डायरेक्टर और उत्कृष्ट वैज्ञानिक, NPCIL); श्रीमती अर्चना मिश्रा (वरिष्ठ वैज्ञानिक, BARC); और ओ.पी. राय (पूर्व वैज्ञानिक, NPCIL और कोषाध्यक्ष, INS)।
यह विशेषज्ञ विद्यार्थियों और फैकल्टी को परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति के बारे में जानकारी देंगे। वे विशेष रूप से मास मीडिया, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य संरक्षण जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा के महत्व व अन्य प्रमुख पहलुओं और परमाणु ऊर्जा तकनीक की सफलता में जन माध्यमों की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे।
खबर: विभागाध्यक्ष जनसंपर्क विभाग
No comments:
Post a Comment