नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 18 मंडल से 75 जिलों से आठ टीमों का चयन होगा। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल से एक टीम वेस्ट यूपी टीम का गठन किया जाएगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में ट्रायल का आयोजन किया गया।
फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह व आयोजक व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडल 75 जनपदों में से आठ टीमों का गठन वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रूहेलखंड रोयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखण्ड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स की टीमों का चयन किया जायेगा। टूर्नामेंट 3 अक्तूबर से होगा। फाइनल मुकाबला दिल्ली में होगा। इसमें मेरठ मंडल और सहारनपुर से मेरठ जोन की टीम टीम वेस्ट यूपी का गठन किया जाएगा। इसे लेकर दो दिवसीय ट्रायल की शुरूआत बृहस्पतिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में हुई। इस दौरान 150 क्रिकेटरों ने ट्रायल में हिस्सा लिया और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। ट्रायल देने आए अभिनव चौधरी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया। इसके अलावा पार्थ, सनी आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पंकज भारद्वाज, जूनियर इंडिया प्लेयर अहमदुला और अंडर 15 यूपी खिलाड़ी रह चुके नजर खान ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को परखा।

No comments:
Post a Comment