नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज फूल बाग कॉलोनी स्थित एडवांस्ड फिजियोथैरेपी सेंटर में महिलाओं को निःशुल्क तिरंगे झंडों का वितरण किया गया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं समृद्धि का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन तथा निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित करता है। मुख्य अतिथि डॉ. स्तुति गिरी गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा पूर्ण सम्मान और गौरव के साथ फहराना चाहिए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि तिरंगे के सम्मान एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उसे सदैव सम्मानजनक स्थान प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की इस अवसर पर पुष्पा शर्मा साक्षी उपाध्याय सरोज कुसुम गोस्वामी नीलम मिश्रा आदि उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment