नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 8 अगस्त को चित्रकला विभाग की सहायक आचार्य डॉ. शुभा मालवीय द्वारा तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की रश्मि ने प्रथम, बी.ए. द्वितीय वर्ष की तान्या ने द्वितीय तथा एम.ए. द्वितीय वर्ष की पूजा सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत विभाग द्वारा भव्य तिरंगा संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जन सहभागिता के साथ देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं हिंदी विभाग से डॉ. सरस्वती जायसवाल द्वारा "स्वाधीनता आंदोलन और गाँधी" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 80 छात्राओं ने भाग लिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. फातिमा हसन द्वारा झंडा संहिता को सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं, शिक्षिकाओं व सहायक वर्ग द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। यह सेल्फी कार्यक्रम अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. विनीता पुंडीर एवं समाजशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रतिमा चौरसिया द्वारा संपन्न कराया गया।
बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप द्वारा समस्त शिक्षिका वर्ग, सहायक वर्ग व छात्राओं को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों के आयोजन में छात्राओं एवं सहायक वर्ग का विशेष सहयोग रहा।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment