नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा "आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान" के अंतर्गत "कैंसर मुक्त भारत" अभियान के तहत निःशुल्क सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा कैंसर के प्रति जागरूकता ही इस गंभीर बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवतियों से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर जानकारी प्राप्त करने तथा निवारक उपाय अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. भूपेंद्र राणा – कुलसचिव, प्रो. बीरपाल सिंह - कुलानुशासक, प्रो. बिंदु शर्मा – समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र, एवं प्रो. राकेश शर्मा - डीन – शिक्षा ने टीका लगवाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु उपहार भी प्रदान किए गए।
कैंप का आयोजन डॉ. वैशाली पाटिल (प्राचार्य – फार्मेसी) एवं डॉ. प्रमोद बंसल द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में सभी प्रतिभागि छात्राओं को निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा टीकाकरण के महत्व को प्रोत्साहित करना था।
शिविर के सफल संचालन में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट रीता रानी, वैशाली नेगी, अंजू मलिक, राखी सिंह तथा छात्र स्वयंसेवकों अंशिका, अदिति, अंजलि, आकांक्षा एवं अक्षित का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकीय टीम तथा स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment