Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

कैनरा बैंक RSETI में जूनियर ब्यूटी पार्लर प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण की 31 महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित



नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित जूनियर ब्यूटी पार्लर प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। समापन अवसर पर 31 महिला प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैनरा बैंक की एसीसी डीएम प्रियंवदा रहीं। संस्थान के निदेशक निशांत गौतम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रियंवदा ने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने तथा समाज की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन रमेश जोशी एवं माधुरी शर्मा ने किया। प्रशिक्षण की ट्रेनर श्रीमती बबीता शर्मा ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा प्रतिभागियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा सभी 31 महिला प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक ओम विकास, रोहित यादव, आशा लोधी, पूनम, सीमा, साबिया, सना खान, मुस्कान सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल स्वरोजगार की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here