Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर नमो भारत स्टेशनों पर बदली व्यवस्था, 4 से 12 अगस्त तक गेट रहेंगे बंद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ/गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासनिक निर्देशों पर नमो भारत कॉरिडोर के 17 स्टेशनों के कुछ प्रवेश/निकास द्वार और उस तरफ की पार्किंग सुविधा को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार,  04 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक संबंधित स्टेशनों के निर्धारित गेट बंद रहेंगे। इस दौरान यात्रियों को वैकल्पिक गेट से प्रवेश और निकास की सुविधा दी जाएगी और नमो भारत ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

इन स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद -
• मोदीपुरम – गेट नंबर 02 • मेरठ नॉर्थ – गेट नंबर 02 • एमईएस कॉलोनी – गेट नंबर 02 • बेगमपुल – गेट नंबर 02 और 03 • भैसाली – गेट नंबर 02 • मेरठ सेंट्रल – गेट नंबर 02 • ब्रह्मपुरी – गेट नंबर 02 • शताब्दी नगर – गेट नंबर 02 • रिठानी – गेट नंबर 02 • परतापुर – गेट नंबर 02 • मेरठ साउथ – गेट नंबर 02 • मोदीनगर नॉर्थ – गेट नंबर 02 • मोदीनगर साउथ – गेट नंबर 02 • मुरादनगर – गेट नंबर 02 • दुहाई – गेट नंबर 03 और 04 • गुलधर – गेट नंबर 02 • गाजियाबाद – गेट नंबर 03 और 05 

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वे संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश/निकास द्वारों का उपयोग करें। बंद रहने वाले गेट की तरफ की पार्किंग सुविधा भी इस अवधि में उपलब्ध नहीं रहेगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल लाखों शिवभक्तों के आवागमन के कारण मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर सुरक्षा और ट्रैफिक का विशेष प्लान लागू किया जाता है। इसी क्रम में यह कदम उठाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here