Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 16, 2026

हसनपुर कदीम में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित




रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। भावनपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कदीम में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रध्वज को सलामी देकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि देश की आजादी का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब सभी को संवैधानिक अधिकार मिलें। एकता, अखंडता, बंधुत्व और भाईचारे को मजबूत कर विकसित राष्ट्र बनाना होगा। समाज में समानता और सामाजिक न्याय जरूरी है और मजदूरों-श्रमिकों को उनका अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।

समारोह में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी देवीदास गौतम, अश्वनी जाटव, मवाना तहसील अध्यक्ष सोमवीर सिंह, शिवकुमार प्रधान, डॉ. राजीव, डॉ. अरुण, एडवोकेट वेद प्रकाश सिंह, एडवोकेट मोनू, नम सागर, आकाश, हर्ष, शिवांशु रविदास, सतीश, गंगासरण, छोटेलाल, हरक्यूलिस, बबलू, हिमांशु, चीनू सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here