इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा किठौर देशभक्ति के रंग में रंग गया। पूरे कस्बे में जगह-जगह राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक शिक्षण केंद्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। नगर पंचायत किठौर कार्यालय में चेयरपर्सन नावीद चौहान पत्नी सलमान मुनकाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इसके अलावा किठौर झंडा चौक, आरके कॉलेज किठौर, आरके पब्लिक स्कूल किठौर, मदरसा बैतुल उलूम, मदरसा रिहाना तथा अंबेडकर भवन में चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान कस्बे में चारों ओर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर बच्चों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सलमान मुनकाद ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है, इसलिए देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर सभासद जावेद जुबैर, आरिफ कुरैशी, कासिम आफताब, हाजी शकील, आबिद दूल्हाघर, इमरान मुनवा, नेता जी गुलफाम, पूर्व सभासद परवेज बारी, साईम रजा, चौधरी आसिफ, चौधरी मशकूर, जलीस त्यागी, बाबू जी इल्यास, नोफिल रूमानी, गुड्डे हबीब, आजाद कुरैशी, आतिफ हैदर, जानू सैफी, वसीम एजाज, गुल्लू, वाहिद ताहिर, अब्दुल्लाह राफा, ठेकेदार बाबू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment