Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

KMC कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बागपत रोड स्थित के०एम०सी० कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, निदेशिका संध्या शिशोदिया उपस्थित रहीं, जिनका स्वागत प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने पुष्प भेंट कर किया।

संस्थान के संस्थापक डॉ. सुनील गुप्ता ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया तथा देश के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ऐलन क्लेन्सी तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकायें छाया यादव, अनुभव जैकब, श्वेता चौधरी, पिंकी सैनी, मुकेश कुमार चौधरी, निधि खैर, डॉ. साक्षी जलोत्रा, डॉ. कनिका, नन्दिनी, काजल शर्मा, नेहा गोयल, अकांक्षा राणा, हिमानी शर्मा, मान्या व सीमा चिकारा आदि, गैर शिक्षण स्टाफ के समस्त सदस्य व बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीपीटी, जीएनएम तथा एएनएम के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएससी नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के छात्र हर्षवर्धन ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here