नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन (HYF) ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय पहल की।
फाउंडेशन की टीम ने शनिवार को कारी मुकर्रम के मदरसा तालीम-उल-दीन में पहुंचकर बच्चों को नोटबुक, पेन, पेंसिल और कटर वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस मौके पर HYF अध्यक्ष आरिफ इदरीशी ने कहा, "जब बच्चे शिक्षित होंगे, तभी देश मजबूत होगा। शिक्षा के साथ संविधान की समझ और जिम्मेदार नागरिकता भी मजबूत होगी। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले।"
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वसीम अल्वी, इक़बाल इदरीशी, आबिद अल्वी, टॉनी उर्फ शहज़ाद इदरीशी, उमर कुरैशी, नवाज़िश कुरैशी, अरशद अंसारी, डॉ. शहवेज़ शाह, डॉ. परवेज़ शाह, वसीम लिमरा, समर खान, हाफ़िज़ इमरान अली सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फाउंडेशन ने संदेश दिया — "बच्चे पढ़ेंगे, देश बढ़ेगा; शिक्षा मजबूत होगी तो संविधान और लोकतंत्र भी मजबूत होंगे।"
No comments:
Post a Comment