Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

थाना किठौर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


गुलाम नबी 
नित्य संदेश, किठौर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना किठौर परिसर में राष्ट्रभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और वन्दे मातरम गायन के साथ देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को नमन किया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए थाना परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं विनम्र व्यवहार रखते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ भी दिलाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना किठौर पुलिस ने “राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि” की भावना के साथ कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा तथा सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here