
नित्य संदेश, इंदौर। श्री हूमड़ जैन समाज ट्रस्ट, इंदौर द्वारा साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज के भावी कर्णधारों के मन में जिज्ञासा जागृत करने का कार्यक्रम है—जितनी उनकी जिज्ञासा बढ़ेगी, उतनी ही तीव्रता से वे समस्याओं के हल ढूंढने में सफल होंगे।

आयोजकों ने मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक श्री आनंद गोवड़िया की अंतर्मन से प्रशंसा करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। शिक्षा समिति संयोजक श्री अरुण शाह ने शिक्षा प्रकल्प की पूर्ण जानकारी प्रदान की एवं श्री महावीर बगड़िया ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment