Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 6, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों के साथ की शिष्टाचार भेंट


नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा मेरठ महानगर के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, गन्ना समिति मोहिउद्दीनपुर के चेयरमैन दीपक राणा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, भारतीय महिला रोल बॉल टीम की कप्तान ईशिका शर्मा, उत्तर प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, मोहिउद्दीनपुर ग्राम प्रधान विजय नामदेव, प्रसिद्ध लोकगायिका चंचल बंजारा, एनवायरमेंट क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया, प्रमुख उद्यमी सन्नी अग्रवाल तथा मेरठ के इनोजिकल इनोवेशन स्टार्टअप के फाउंडर आशुतोष उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान सभी ने मुख्यमंत्री जी से स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण, सामाजिक सरोकारों, खेलों के प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण तथा युवाओं के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनका प्रेरणादायी नेतृत्व एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here