Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज यात्रा में विद्यालय के छात्रों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर लवकेश कुमार रुहेला ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, स्वाभिमान, एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज परिवार ने समस्त नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here