नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी 14 जनपदों में विशेष बिल संशोधन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।
14 अगस्त 2026 तक पश्चिमांचल डिस्कॉम के सभी 14 जनपदों में कुल 8004 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7763 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शिविरों में स्मार्ट मीटर और गैर-स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनमें बिल संशोधन, मीटर संबंधी समस्या, टैरिफ परिवर्तन, मोबाइल नंबर / ई-मेल आईडी अपडेट तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से संबंधित शिकायतें प्रमुख हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अपडेट के प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के क्रम में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से संबंधित शिकायतों का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है।
मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं अन्य जनपदों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिविरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और मौके पर ही उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ता घर बैठे भी अपनी विद्युत संबंधी समस्या 1912 हेल्पलाइन तथा 7859804803 WhatsApp Chatbot के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन और WhatsApp Chatbot के माध्यम से भी शिकायतों का पंजीकरण एवं समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम खंड, उपखंड, सहायक अभियंता (वितरण / वाणिज्य) तथा अधिशासी अभियंता (वितरण / वाणिज्य) कार्यालय में आयोजित विशेष बिल संशोधन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

No comments:
Post a Comment