
• कारगिल युद्ध के नायक दिगेंद्र सिंह ने कहा- न्याय के देवताओं का सम्मान करना मेरा सौभाग्य
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और ख्याति प्राप्त 'कोबरा' दिगेंद्र सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।
न्याय के देवताओं का सम्मान करना मेरा सौभाग्य: दिगेंद्र सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के नायक दिगेंद्र सिंह ने कहा कि यह मेरा बड़ा सौभाग्य है कि मुझे इंदौर आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के विशेष आग्रह पर इस समारोह में शामिल हुए हैं। सिंह ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उन अधिवक्ताओं का सम्मान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है, जो समाज में लगातार न्याय की लड़ाई लड़ते हैं।
परंपरा के अनुसार अधिवक्ताओं का सम्मान
समारोह की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समाज के उन तमाम अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया है, जो वकालत के पेशे के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को सम्मानित करके वे स्वयं को बेहद गौरवान्वित महसूस करते हैं।
मालवा की माटी से मिला अपार प्यार
विशेष अतिथि के रूप में मौजूद कैप्टन सोहन सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मालवा की माटी के लोग बेहद सपोर्टिव और सहृदय हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां जो अपार प्यार और मोहब्बत मिली है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे।
देशभक्ति गीतों ने मोहा सबका मन
कार्यक्रम के दौरान श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की ओर से समाजसेवी मदन परमालिया, विनोद सत्यनारायण पटेल, गणेश वर्मा और आफ़ताब आलम कुरैशी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देशभक्ति गीत गाकर सभी उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिवादन भी किया गया।
अधिवक्ताओं की विशेष भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ताओं की तरफ से कार्यक्रम में संयोजन के रूप में जय हार्डिया और एडवोकेट संतोष यादव, नरेंद्र सुर्यवंशी, बंटी कुमरावत, विजय राठौर, विजय व्यास, सौरभ हार्डिया, सौरभ वर्मा और विकास यादव की विशेष भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment