Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को किया नमन, किया ध्वजारोहण

गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक निकाली गई प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्साह और उमंग के साथ लहराया तिरंगा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। गांधी आश्रम से प्रभात फेरी/तिरंगा यात्रा इन्दिरा चौक एवं बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा लहराया, देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। 

जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुये देश के अमर शहीदो को शत-शत नमन कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव एवं सम्मान का पावन अवसर है। इस अवसर पर हम सभी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें महान क्रांतिकारियो के बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए हमें उनके आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी से राष्ट्र एवं मेरठ के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे देश के अमर शहीदों एवं महान महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता तथा भारत को समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल पर स्थापित करने हेतु हम सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करते रहना होगा। उन्होंने जनपदवासियों से राष्ट्रहित के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह, गणमान्य व्यक्ति सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here