स्वतंत्रता दिवस पर अमर बलिदानियों को किया नमन, देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर आगे बढ़ने का किया आह्वान
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।
आयुक्त ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं आजादी के कालखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन प्रत्येक देशवासी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए हमारे महान नायकों और अमर बलिदानियों ने अनेक संघर्ष और बलिदान दिए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्रहित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारा देश भाषा, संस्कृति, धर्म एवं परंपराओं की विविधता से समृद्ध है। इन विविधताओं के बावजूद हम सभी एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम भारत को और अधिक मजबूत, विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बना सकते हैं। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त अमरीष कुमार बिन्द सहित कमिश्नरी के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment