नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी कार्यालय द्वारा हर घर तिरंगा महोत्सव के रूप में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग के लिए 5 किमी और महिला वर्ग के लिए 3 किमी की दौड़ हुई, जिसमें 69 बालक और 26 बालिकाओं सहित कुल 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
रेस को क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेन्द्र यादव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी सतीश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार, पूर्व निदेशक ग्रामीण बैंक दीपक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक त्यागी, उप क्रीडा अधिकारी पूजा भट्ट, गौरव त्यागी, भूपेश कुमार, संदीप, प्रभात शर्मा, सौरभ, अप्सरा, निर्मला देवी, नेहा कश्यप, अंशु दलाल, पूजा सिंह सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
परिणाम -
बालक वर्ग:
1. अनमोल सिरोही - प्रथम 2. पवन कुमार - द्वितीय 3. गौरव कुमार - तृतीय 4. अक्षय कुमार - चतुर्थ 5. अमित - पंचम 6. मुनित - षष्ठम
बालिका वर्ग:
1. राशी - प्रथम 2. आरती - द्वितीय 3. गुलशमा - तृतीय 4. राधिका - चतुर्थ 5. पायल - पंचम 6. बबीता - षष्ठम
सांत्वना पुरस्कार - ओमबीर सिंह, पवन कुमार
विजेताओं को जितेन्द्र यादव, सतीश कुमार यादव, राजेश कुमार और दीपक शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के बाद सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया।
No comments:
Post a Comment