Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, ऑनलाइन शॉपिंग के बहिष्कार का आह्वान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी०), मेरठ इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह न्यू मोहनपुरी स्थित जिला कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सभी व्यापारी बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात हैं, उसी प्रकार देश का व्यापारी भी देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए प्राण-प्रण से जुटा हुआ है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने व्यापार और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन खरीदारी का विरोध करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से मुकेश गर्ग, इसरार सिद्दीकी, अतुल्य गुप्ता, राजकुमार त्यागी, शोभित भारद्वाज, मुकुल मित्तल, संजय सागर, अमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज बंसल, इमरान इलाही, कैलाश चन्द, संजीव तेवतिया, विपिन सिंह, जगेश्वर त्यागी, राहुल प्रजापति, आकाश गोयल, शमशाद, चाँद, तारा चन्द, अनिल कुमार, अजय कुमार, संगम राठौर, जोगेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द, नरेश कुमार, आनन्द प्रकाश, रामअवतार बंसल, मौ० जीशान, विपुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राशिद, प्रवीण, राजेश कुमार शर्मा, सचिन राजपूत, सुनील वर्मा, गौरव गोयल तथा कुलभूषण सर्राफ आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here