
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा इंदौर नगर की तिरंगा यात्रा को लेकर आज भाजपा कार्यालय पर मोर्चों की तैयारी बैठकें सम्पन्न हुई। महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, देवेन्द्र शर्मा, यात्रा प्रभारी भारत पारख, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह जी ने कहा कि सुखद संयोग है कि आज सावन का महीना है, सोमवार का दिन है, प्रदोष व्रत है और महाकाल बाबा के दर्शन करके मैं भारत में 12 ज्योतिर्लिंग है, उन ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पुननिर्माण करने वाली इंदौर की राजमाता जिन्हें हम लोकमाता कहते हैं, उन्हीं की पावन भूमि पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आप को पता है क्या तिरंगा यात्रा और इंदौर का क्या सम्बंध है, तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकल रही है, लेकिन इंदौर की तिरंगा यात्रा का महत्व क्यों है और इंदौर में 13 अगस्त को निकल रही है, तो 13 अगस्त की तिथि का महत्व क्या ही है? 13 अगस्त को देशभर में धर्म ध्वजा की स्थापना करने वाली अहिल्या माता की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि भाजपा 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा क्यूँ निकालती है उसका एतिहासिक और मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि अगस्त क्रांति से पहले 8 अगस्त को गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन का विचार किया, 9 अगस्त को आसिफ़ अली ने तिरंगा फहराकर अगस्त क्रांति की घोषणा की, भारत छोड़ो आंदोलन की जो चिंगारी भड़की देश उसकी आग इंदौर में देखने को मिली, 11-12 अगस्त 1942 को इंदौर के प्रजा मंडल के लोगों ने मीटिंग करी, सबके मन में यह भावना की की यही सही समय है अंग्रेजो को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने का, 11-12 अगस्त को होल्कर कॉलेज के बच्चों ने बहुत बड़ी यात्रा निकाली और आंदोलन किया अंग्रेजो ने उस यात्रा में शामिल बच्चों पर आंसू गैस छोड़ी लाठियां बरसाई, अगस्त क्रांति का जो केंद्र था वह हमारा इंदौर बना। देश भर में तिरंगा यात्रा निकलेगी, मप्र के अन्य जिलों में यात्रा निकलेगी, लेकिन इंदौर का सीधा सम्बंध अगस्त क्रांति से जुड़ा है, सीधे भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा है सीधे करो या मरो के नारे से जुड़ा है और उन युवाओं से जिनका भाव था कि हमारा भारत आजाद हो, हमारी भारत माता वैभव के शिखर पर विराजमान हो, हमारा अपना झंडा हो, हमारा स्वाभिमान जो इसे लेकर सबसे पहले इंदौर के युवाओं ने सड़कों पर आकर आंदोलन किया था, इसलिए यह तिरंगा यात्रा हम सभी के लिए महत्त्वपूर्ण है।
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान ही नहीं, बल्कि उसकी शक्ति और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को यह दिखाया है कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति जब संकल्प में बदलती है, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, अपने राष्ट्रीय हितों पर दृढ़ता से निर्णय लेता है और वैश्विक मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखता है। तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के शौर्य को नमन करने और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का अवसर है।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि हमारा देश त्योहारों का देश है, हम हर त्यौहार को उत्सव के रूप में मनाते है। एकम से लेकर दिपावली तक अनेकों त्योहारों को मनाते है लेकिन 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है, यह पर्व हमारे स्वाभिमान, हमारे गौरवशाली अतीत और लाखों क्रांतिकारियों के संघर्ष को याद दिलाता है, तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है लाखों क्रांतिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हंसते हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, इंदौर की तिरंगा यात्रा एतिहासिक हो इसमें मातृशक्ति अपने अपने बूथों पर आसपास की महिलाओ, युवतियों को लेकर आए।
इस अवसर पर बैठक में राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने मीडिया टीम से संवाद किया
भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने इंदौर भाजपा मीडिया टीम के सदस्यों से संवाद किया। श्री सिंह ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पेनलिस्ट से सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, प्रदेश प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, वैभव शुक्ला, सचिन बघेल, नगर मीडिया प्रभारी वरुण पाल, नगर मीडिया सहप्रभारी नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, मीडिया पेनलिस्ट कमल वर्मा, विवेक सिन्हा, जेपी मूलचंदानी, प्रेम व्यास नितिन द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment