Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए यात्रा में शामिल

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार 10 अगस्त को इंदौर में जलाभिषेक “मातृशक्ति कावड़ यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को समर्पित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठा।


कावड़ यात्रा प्रातः करीब 11 बजे विद्याधाम मंदिर से प्रारंभ होकर कालानी नगर, रामचंद्र नगर, बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा होते हुए भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कावड़ में पवित्र जल लेकर यात्रा पूरी की और भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया। इस आयोजन की सबसे खास बात मातृशक्ति के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और छात्र उपस्थित रहे । 



कावड़ में इन्दौर के स्कूलों से 11-12वी कक्षा के लगभग 500 छात्र शामिल हुए वहीं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता का संकल्प लिया।


आयोजक नगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की यात्रा में मातृशक्ति के साथ साथ स्कूली छात्रों की विशेष सहभागिता देखने को मिली।  महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया। भगवान शिव के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे और मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


श्रावण मास में जलाभिषेक का विशेष महत्व

श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक भावना के साथ मातृशक्ति कावड़ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

मातृशक्ति की भागीदारी बनी विशेष आकर्षण

इस आयोजन की सबसे खास बात महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मातृशक्ति ने कावड़ उठाकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पूरी यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुईं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। आयोजन के संरक्षक श्री कैलाश जी विजयवर्गीय एवं संयोजक श्री आकाश जी विजयवर्गीय रहे। 


नगेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया। आजकल युवाओं में बढ़ते नशे की लत को देखते हुए इस यात्रा से नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया और धर्म के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here