
आरोपी के कब्जे से 103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स एवं एक बिना नंबर की होंडा हॉरनेट मोटर साइकिल बरामद, जप्त एम.डी. ड्रग्स की कीमत10,30,000/- रुपये
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम गश्त एवं पतारसी के दौरान मेट्रो पिलर नं. 210 के पास, सर्विस रोड, सुपर कॉरिडोर इंदौर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर आरोपी घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे मोटरसाइकिल फिसलने से वह गिर पड़ा। घेराबंदी कर पकड़े गए संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अयाज हुसैन, निवासी इंदौर बताया। जिसकी विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ मिला , जिसका परीक्षण व तौल करने पर उक्त पदार्थ 103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ 'एम.डी. ड्रग्स' होना पाया गया।
आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाए जाने पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी अन्य आरोपी शहनाज को पकडा गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी —अयाज हुसैन, उम्र 19 साल, इंदौर, शाहनवाज, उम्र 20 साल, इंदौर
103.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (कीमत लगभग 10,30,000/- रुपये)
एक बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट 125 सीसी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये), 11,80,000/- रुपये (ग्यारह लाख अस्सी हजार रुपये)
अपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के है तथा इनके विरुद्ध गंभीर प्रकृति के पूर्व में निम्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं —अयाज हुसैन
अपराध क्रमांक 1273/2023, थाना चंदन नगर, इंदौर, 25(2) आर्म्स एक्ट, धारा 324, 34, 341,327 भा द वि।

No comments:
Post a Comment