नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सद्भावना जागृति फाउंडेशन और परशुराम शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में होटल राजहंस में सजना है मुझे सजना के लिए थीम पर भव्य सद्भावना तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला कल्याण विभाग, मिशन शक्ति की कोऑर्डिनेटर खुशबू शर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला की धर्मपत्नी वर्षा भराला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा, विजय लक्ष्मी और कृष्णा शर्मा ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर किया। सभी सखियों का तिलक वंदन और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। गणेश स्तुति के साथ सुमन कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका मीरा मिश्रा, मंजू बाला शर्मा और पुष्पा चिकारा जी ने निभाई। निर्णायक मंडल का सम्मान विभूति सक्सेना, विनीता सक्सेना और नीरज शर्मा ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रीना शर्मा रहीं। फाउंडेशन की संरक्षक एवं फ्लोरा डेल्स स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती कुसुम गोयल जी का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मंच का कुशल संचालन दिशा जग्गी जी ने किया।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह -
कार्यक्रम में तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
• एकल नृत्य प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, शालिनी त्यागी द्वितीय और दिशा जग्गी तृतीय स्थान पर रहीं।
• युगल नृत्य प्रतियोगिता में कविता और नीरज की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
• सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सुमन कुशवाहा का समूह प्रथम स्थान पर रहा।
सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अपना बैलून बचाओ, दूसरे का गंवाओ गेम में राजेश चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान 20 सरप्राइज प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें 25 सजनियों ने रैंप वॉक पर अपने जलवे बिखेरे। जिसमें निकिता सक्सेना को तीज क्वीन का खिताब, पटका और गिफ्ट माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अंत में श्वेता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के रंगों का जमकर आनंद लिया।
No comments:
Post a Comment