Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

सैफी संघर्ष समिति ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधरोपण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ अपनी माँ के नाम" अभियान को आगे बढ़ाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के आवास पर प्रसिद्ध सोशल मीडिया स्टार और यू-ट्यूबर नवाब साहब पहुंचे। हसीन अहमद सैफी और उनकी टीम ने रजबन बाजार में पौधरोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर हसीन अहमद सैफी ने कहा कि यह पेड़ हमारे आज और हमारी आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ जीवन के लिए कितना जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है। इस दौरान यू-ट्यूबर नवाब साहब कॉमेडी, मोहम्मद सलीम सैफी, युसूफ सैफी, शहजाद सैफी गुड्डू, इमरान सिकंदर, आसिफ सैफी, इमरान नसिर शुभकामना, आरिफ सैफी, राहिब सैफी, राजू सरदार जी, मोहम्मद अली सैफी, गौरव गाबा, मोहम्मद आरिफ, नन्नू, मोहम्मद ज़की, सरफराज आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here