Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

"सज गई मैं सजना के लिए" थीम पर तीज के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सदभावना जागृति फाउंडेशन कार्यालय में हरियाली तीज उत्सव के उपलक्ष्य में "सज गई मैं सजना के लिए" थीम पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डोली मेकओवर पार्लर की डायरेक्टर डोली रहीं। बालिकाओं ने अपनी कलाई पर मेंहदी से सजना के नाम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में लगभग 20 बालिकाओं ने भाग लिया।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलीशा, द्वितीय स्थान हीना, तृतीय स्थान निशा ने प्राप्त किया। चतुर्थ और पंचम सांत्वना पुरस्कार अंशिका शर्मा और निशा को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में डोली जी, संगीता शर्मा और रेखा सैनी रहीं। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने सभी को सुहाग के प्रतीक हरियाली तीज की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान झाबर पुर और मान पुर के युवा कावड़िये शिवा, मयंक, मोहित, दीपक और सनी, जो हरिद्वार से 101 लीटर जल लेकर आए थे, का फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पटका और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। कांवड़ियों ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में राधिका, अंशुल, करिश्मा, शालू, शिक्षा, आसिफा, सलोनी, खुशबू, माही, ईशा, अनोखी, अनुष्का, अवंतिका, वंशिका, नेहा, ईलमा सहित कई बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here