मयंक अग्रवाल
नित्य संदेश, मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मंडप के निदेशक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मीना कुमारी एवं स्वर्गीय महेंद्र कुमार की स्मृति में रामचरितमानस उत्तरकांड का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन 12 से 18 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक राधा गोविंद मंडप में होगा। कथा अनंत विभूषित 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज के मुख से सुनने को मिलेगी। इस अवसर पर आरके प्रसाद, अमित कुमार गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment