Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

हरिद्वार से से-जल कलश लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों का मटौर में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सावन मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर परीक्षितगढ़ क्षेत्र से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का गांव मटौर में देवी मंदिर के पास मध्य गंग नहर पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला सचिव रवि गौतम, रालोद नेता विजेंद्र भाटी, समाजसेवी मनोज प्रजापति, नरेश गुर्जर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह के रूप में शील्ड और शिकंजी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हौसला अफजाई की। स्वागत से उत्साहित शिवभक्त कांवड़िए 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ते नजर आए।

इस मौके पर उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी ने कहा कि सावन माह में इतनी कठिन यात्रा करके पवित्र गंगा जल लाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी शिवभक्तों के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here