प्रमोद कुमार तेवतिया
नित्य संदेश, मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सूरजकुंड रोड स्थित बसंत होटल में हरियाली तीज का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, हरी-भरी चूड़ियों और सोलह श्रृंगार के साथ शिरकत की। इस दौरान सावन के गीतों, डांस, मनमोहक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गेम्स ने समा बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, मुख्य
अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. मधु वत्स, प्रधानाचार्य मंजू बाला शर्मा और विशिष्ट अतिथि
समाजसेवी क्षमा शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। राष्ट्रीय
अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर स्वागत
किया। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है। यह सभी
सुहागन महिलाओं को एक मंच पर अपनी प्रतिभा और संस्कृति को साझा करने का अवसर देता
है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें
विजेता प्रतिभागी साक्षी, मंजू, कविता और सोनिया को सम्मानित किया गया। महिलाओं के
लिए स्वादिष्ट चाट, विविध व्यंजनों और लजीज भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी
ने भरपूर आनंद लिया।
संचालन वृंदा गोयल द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन मंजू गुप्ता
ने किया। इस अवसर पर राधा, पायल, नेहा, अनीता, नीरज, साक्षी, रश्मि, मंजू, हेमलता,
कुसुम लता, कीर्ति, नीलम, बिंदु, विमला, शैली, रिशु, कविता, प्रीति, सोनिया, पूनम,
छवि, छाया, सुमन, सीमा, क्षमा, मयूरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment