Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 9, 2026

सीवर जाम से सड़कों पर भरा गंदा पानी, बीमारी फैलने का खतरा



-माधवपुरम में वर्षों से बनी हुई है जलभराव की समस्या, नहीं हो रहा निदान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नगर निगम के वार्ड नंबर 48, माधवपुरम सेक्टर-3 के ब्लॉक 1-B में सीवर जाम होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पिछले कई दिनों से सीवर लाइन चोक पड़ी है, जिससे गलियों और सड़कों पर सीवर का गंदा पानी लबालब भरा हुआ है और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर जेटिंग मशीन से कई बार प्रयास किया गया, लेकिन सीवर लाइन नहीं खुल पाई। जगह-जगह पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और क्षेत्र में मलेरिया, टायफाइड, डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गंदगी और बदबू के कारण बच्चों और बुजुर्गों में खांसी-बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद, वार्ड 48 अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ मंसूरी, पूर्व उपाध्यक्ष सोनू कुरैशी और डॉ. जावेद अहमद एडवोकेट ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल सहित सभी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।


लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने मांग की है कि जनहित में तत्काल प्रभाव से पंप लगाकर जलभराव से निजात दिलाई जाए और सीवर की तली-झाड़ सफाई के लिए जेटिंग मशीन के साथ बांस, खपच्ची, गेंती, फावड़ा, बाल्टी, रस्सी सहित सभी उपकरणों और पर्याप्त सफाई मित्रों को मौके पर भेजा जाए। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here