नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अल हुसैनी संगठन की जानिब से जैदी नगर सोसायटी स्थित इमामबारगाह पंजतनी
में हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में हुसैनी रक्तदान शिविर का
आयोजन किया गया।
शिविर में 'या हुसैन' की सदाओं के बीच शिया-सुन्नी वर्ग के पुरुष, युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। महिलाओं, युवतियों की भी भागीदारी रही। श्री कृष्णा चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में हिन्दू वर्ग के युवाओं प्रशान्त कुमार, आदित्य सहित 110 यूनिट रक्तदान करके साम्प्रदायिक सौहार्द का पैगाम दिया। इस अवसर पर मौलाना राशिद अली जैदी ने कहा कि यह ब्लड सभी वर्ग के जरूरतमंद इन्सानों के लिए उनके जीवन को बचाने में मददगार होगा। सभी रक्तदाताओं को गिफ्ट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मौलाना अमीर आलम, मौलाना मीसम नकवी, मौलाना
सैय्यद अज़राउद्दीन कासमी, हाजी खुर्शीद जैदी, मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली
हैदर रिज़वी, हाजी अंजुम जैदी, हाजी सुल्तान हैदर, आयोजक आसिफ जैदी, मुर्तज़ा जैदी,
हसन मेहंदी शब्बू, हैदर अब्बास रिज़वी, शाहनवाज़ हुसैन, आशी जैदी सहित संस्था के
पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment