नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया गया।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा अपने प्रतिष्ठान फिटनेस एरेना जिम पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रध्वज फहराया गया। वहीं, दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष शाहिद एवं विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी पहुंचकर राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। हमें उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र एवं संविधान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक एस.के. शर्मा, जिला महासचिव हेम कुमार, जिला सचिव अतुल नागर एवं जिला सचिव विक्रांत चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
No comments:
Post a Comment