Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात एमबीबीएस पाठ्यक्रम की छात्राओं ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीबीएस, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, देशभक्ति गीत और नाटक की प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने लाला लाजपत राय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुशासन जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी को अनुशासन में रहकर अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।
उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने आजादी से पहले के भारत और वर्तमान भारत में हो रहे बदलाव तथा विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य डॉ. उर्मिला कार्या, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने भी संबोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपाली मित्तल, सह-आचार्य पैथोलॉजी विभाग द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसवीबीपी चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने दिया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here