Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

कंकरखेड़ा में रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भगत सिंह बलदेव सोसाइटी के अध्यक्ष बिल्लू सरदार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

शिविर में पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में जीतू नागपाल और बिल्लू सरदार द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही व्यापार संघ के उपाध्यक्ष रवि खुराना एवं संरक्षक पूरण सैनी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here