Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

एनसीसी इकाई द्वारा सैनिकों के लिए तिरंगा राखी और आभार पत्र निर्मित


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी इकाई द्वारा देश के सैनिकों के लिए तिरंगा राखी और आभार पत्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्द्र ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में किया गया।


प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट्स ने सुंदर और आकर्षक तिरंगा राखियां बनाईं तथा देश के सैनिक भाइयों के लिए आभार पत्र भी तैयार किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट तनुषा ने, द्वितीय स्थान समिया ने तथा तृतीय स्थान कैडेट अनुराधा और तनीषा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग से प्रो. स्वर्णलता कदम और अंग्रेजी विभाग से डॉ. जूही बिरला उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने तिरंगा सप्ताह के अंतर्गत इस प्रकार के क्रियात्मक और देशभक्ति से परिपूर्ण आयोजन के लिए एनसीसी इकाई को शुभकामनाएं दीं तथा कैडेट्स को देश के सैनिकों का सदैव सम्मान करने और उनके बलिदान को याद रखने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता का आयोजन एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 12 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और 30 कैडेट्स उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रो. गीता चौधरी और डॉ. निरूपमा वर्मा भी उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here