Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

एनसीसी इकाई और इतिहास विभाग ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


सर्वप्रथम एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्द्र ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने आजादी की पूर्व संध्या पर हुए देश विभाजन के दर्द को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट तनीषा और सामिया ने, द्वितीय स्थान कैडेट भूमिका ने तथा तृतीय स्थान कॉर्पोरल तनुषा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. स्वर्णलता और डॉ. मनीषा भूषण उपस्थित रहीं। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स की रचनात्मकता की सराहना की। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार के नेतृत्व में मौन यात्रा का आयोजन किया गया। एनसीसी इकाई द्वारा विभाजन विभीषिका में पीड़ित देशवासियों को याद करते हुए प्राचार्य और सभी कैडेट्स ने मौन रखकर उनके प्रति संवेदना प्रकट की। मौन पदयात्रा में 30 कैडेट्स ने सहभागिता की। डॉ. मनीषा भूषण भी इस दौरान सम्मिलित रहीं।



इसके साथ ही महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा स्मार्ट कक्ष में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की स्थितियों और पीड़ाओं को प्रदर्शित करने वाले एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. अजय यादव द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में इतिहास विभाग से डॉ. राधे श्याम सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here