Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

कांवड़ यात्रा के दौरान लापता युवक को सरूरपुर पुलिस ने सकुशल बरामद किया




मोहम्मद अली चौहान

नित्य संदेश, सरूरपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान थाना सरूरपुर क्षेत्र से लापता हुए 27 वर्षीय युवक को पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर लिया। युवक के परिजनों ने थाना सरूरपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम आरिफपुर खेड़ी, थाना बिनौली, जनपद बागपत, 10 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते समय थाना सरूरपुर क्षेत्र से लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया, सर्विलांस, तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संजीव कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने सरूरपुर पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार जताया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: थाना प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुशवाहा, उपनिरीक्षक हिमांशु गौतम और कांस्टेबल 3041 सुमित शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here