Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी ने किया देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम



मुकुल कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स, मेरठ में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था के निर्देशक जुनैद फारूक ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। प्रस्तुतियों के पश्चात बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं तथा शहर से जुड़े विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंसूरुल इस्लाम, मनजीत सिंह, जैद रहमान, दिलशाद मंसूरी, बबलू राजा, नरेश शर्मा, शाहनवाज अंसारी, अनीस कुरैशी, सागर हिंदुस्तानी, रईस ए.सी., नदीम भारती, चौधरी सरताज गाजी, हामिद अंसारी, अशरफ, जीशान पन्नू, अदनान पठान, शीवा खान, अजरा खान, महताब आलम, खुशबू शर्मा, यशोदा यादव, अल्पना त्यागी, सुनीता, शिखा बंसल, संगीता, रुकैया खान, मास्टर अब्दुल अजीज, नौशाद, शालू शर्मा, नेहा राजपूत, शाहिद सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अशरफ ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here