नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान परिवार में जन्मे देश के वीर सपूत शहीद राहुल भड़ाना की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव भड़ौली में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन एवं सैनिक कल्याण तथा प्रान्तीय रक्षक दल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पूर्व विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने किया।
समारोह में जितेंद्र भाटी वोडाकी, कर्मवीर गुमी (जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मेरठ), चरण सिंह एडवोकेट (जिला अध्यक्ष आसपा), रविन्द्र चौधरी (पूर्व गढ़ विधानसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी), जगदीश पूठा, नवाब लखवाया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मेरठ नितिन कसाना, मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल भड़ाना, बलराज डूंगर, रोबिन लालपुर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), देवेन्द्र गुर्जर, अमित कसाना (जिला पंचायत सदस्य), विपिन भड़ाना (जिला पंचायत सदस्य), मुनेंद्र पहलवान (अध्यक्ष BKU इंडिया), सरनजीत गुर्जर (अध्यक्ष BKU संघर्ष), राजेंद्र प्रधान हापुड़, प्रदीप कसाना, नितेश पंवार, आदित्य लिसाड़ी, भारत भड़ाना (पार्षद आसपा), विनोद काजीपुर, लीलू काजीपुर, गौरव गुर्जर, रविन्द्र सिंह (पार्षद भाजपा), नरेश नानपुर, अनुज मतनौरा, महेंद्र गुर्जर, संजय हरित, किशोर वाल्मीकि, धर्मवीर सिंह (पूर्व पार्षद), सुनील मास्टर, राजदीप गुमी, उमेश गुमी, सनोज गुमी, ललित गुमी, भुवनेश्वर काजीपुर, वसी उर्फ रहमान चेयरमैन शाहजहांपुर, पिंकल गुर्जर, तारिक मास्टर, कुलदीप भड़ाना, विनीत छतरी, अजय अधाना, अभिषेक भाटी, जितेंद्र शर्मा, अमित फौजी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा सागर बैसला (छात्र संघ अध्यक्ष NAS कॉलेज), ब्रजवीर प्रमुख, प्रेमपाल प्रमुख, सतीश प्रधान (ग्राम प्रधान भड़ौली), मोहित गुर्जर, हर्ष जाटव, शिवम यादव, बब्बू अल्वी, शकील प्रधान फतेहपुर, सुनील धामा, ऋतिक प्रधान, गुड्डू प्रधान छुचाई, पुनीत प्रधान, रामनरेश, सुभाष प्रधान, दीपक भड़ाना अमरोहा, सुनील भाटी, डॉ. कृष्ण गोपाल, शिवकुमार हसनपुर, राहुल विकल सहित ग्राम भड़ौली, असीलपुर, गोविंदपुर, फतेहपुर, जड़ौदा, सादुलापुर, मीतेपुर, नानपुर से बड़ी संख्या में किसान भाई पहुंचे।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद राहुल भड़ाना का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति का संदेश देती रहेगी।
No comments:
Post a Comment