नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षासेतु द्वारा शनिवार को आयोजित संकल्प प्रतियोगिता में सोनाक्षी गौतम प्रथम व आर्यन दूसरे स्थान पर रहे।शिक्षासेतु के संचालक के पी सिंह ने बताया कि बाल मनोभूमि में देश सेवा का बीजा रोपण करने हेतु हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों के 27 छात्र छात्राओं ने भाग ले कर स्वच्छता,कर्तव्य निभाने, सेना में जाने, पर्यावरण, जरूरतमंदो की मदद करने तथा निर्धनों को फ्री पढ़ाने जैसे एक से बढ़ कर एक सराहनीय संकल्प किए। हादसे के समय मूक दर्शक या वीडियो बनाने की जगह पीड़ित की मदद करके उसकी जान बचाने का संकल्प करने वाली आर जी कालेज में कक्षा 8 की छात्रा सोनाक्षी गौतम को प्रथम, नागरिकों के सभी 11 मूल कर्तव्य निभाने पर बाले राम कालेज मे 12 वी के छात्र आर्यन को द्वितीय तथा सदा यातायात नियमों के पालन पर अंशिका को तृतीय विजेता घोषित किया गया।विजेताओं को प्रशस्तिपत्र,रिस्ट वाच व एक सौ से एक हज़ार रुपए तक के नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
No comments:
Post a Comment