नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र भारद्वाज के जन्मदिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गिरीश भारद्वाज ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र सुधांशु भारद्वाज भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर गिरीश भारद्वाज ने कहा कि परम पिता परमेश्वर से उनके लिए यही प्रार्थना है कि उनको पूर्व से प्रतिष्ठा, पश्चिम से प्रारब्ध, उत्तर से उन्नति, दक्षिण से दायित्व, ईशान से ऐश्वर्य, नैऋत्य से नैतिकता, आग्नेय से आकर्षण, वायव्य से वैभव, आकाश से आमदनी एवं पाताल से पूँजी, इन सभी दसों दिशाओं से सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता प्राप्त हो। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
No comments:
Post a Comment